पिंक मॉडल में फेयरवेल पार्टी - Khulasa Online पिंक मॉडल में फेयरवेल पार्टी - Khulasa Online

पिंक मॉडल में फेयरवेल पार्टी

बीकानेर पिंक मॉडल बी. एड़. महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पुराने नये विद्यार्थियों का मिलन समारोह एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह की थीम राजस्थानी संस्कृति रखा गया। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को फूल देकर विदाई समारोह का आगाज किया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था सदस्य श्रीमती अतुलिका व्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर की तथा साथ ही महिला शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्व बताया। प्रथम वर्ष की छात्राओं ज्योत्सना एंड ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर तालिया बटोरी। द्वितीय वर्ष की छात्राओं नंदिनी एवं गु्रप ने भी धन्यवाद स्वरूप पंजाबी लोकनृत्य का आयोजन किया।
द्वितीय वर्ष की छात्राओं में मिस फेयरवेल तमन्ना शब्बीर, मिस परफेक्ट गीतांजली शर्मा, मिस ऑल राउंडर हीना चायल बनी। इसी प्रकार बी. एड़. प्रथम वर्ष में मिस फ्रेशर पूजा सिंह, फर्स्ट रनरअप निकिता चारण, सैकंड रनरअप सना लोदी रही। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने इस कॉलेज में गत दो वर्षा में बिताए संस्मरण साझा किये। उन्होने महाविद्यायल स्टाफ एवं प्रशासन की प्रशंसा की एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव श्री राजीव व्यास ने आभार प्रकट किया एवं शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26