नामी चोर, व भगोड़ा गिरफ्तार - Khulasa Online नामी चोर, व भगोड़ा गिरफ्तार - Khulasa Online

नामी चोर, व भगोड़ा गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में अनाज चोरी के नामी चोरों को श्रीडूंगरगढ पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने संदीप पुत्र रमेश कुमार जाट निवासी थिरपाली व वीरेन्द्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह राजपूत निवासी पिलानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों पर आस पास के थानों में करीब 25 मामले दर्ज है। लिखमादेसर के मामराज नाथ 20 जनवरी को अपनी दुकान में ग्वार चोरी का आरोप लगा कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। स्थाई भगोड़ा भी गिरफ्तार हुआ पुलिस ने एक स्थाई भगोड़े को भी गिरफ्तार कर लिया व इसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। भगोड़ा जोगराज पुत्र चंपालाल पारीक निवासी नोखा 5 साल से पुलिस की गिरफ्त से बच कर भाग रहा था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26