Gold Silver

एक्सपर्ट डॉ. बुडानिया, आर.ए.एस सवीना व प्रीति आयरन लेडी सम्मान से सम्मानित

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूंदर बैरड के नेतृत्व में सशक्त भारत की निर्माता, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर बीकानेर में स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन बुडानिया, आर.ए.एस. अधिकारी सवीना बिश्नोई,शिक्षा अधिकारी प्रीति एवं एमजीएसयू में सुनिता स्वामी का आयरन लेडी स्व. इंदिरा गाँधी की प्रतिमा देकर मान-सम्मान किया। बैरड ने बताया की यह सभी महिला अधिकारी बीकानेर में आयरन लेडी के पद चिन्हों पर चल कर देश की सेवा कर रहे है। इंदिरा गाँधी एक ऐसी महिला जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। यही वजह है कि उन्हें लौह महिला के नाम से संबोधित किया जाता है। आज इंदिरा गांधी को सिर्फ इस कारण नहीं जाना जाता कि वह पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं बल्कि इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी।आज के आयोजन में ममता स्वामी,सीमा स्वामी,रामचंद्र भादू,मितेश मूंड,यासमीन,राजेश सियाग,मनीष मूंड, सुरेंद्र जाखड़ आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Join Whatsapp 26