Gold Silver

राजस्थान में पूरा कैबिनेट बदलेगा! : पहली बार बोले CM गहलोत

पंजाब और छत्तीसगढ़ कांग्रेस में थमे राजनीतिक तूफान के बाद पार्टी अब राजस्थान में बगावती नेताओं को साधने में लग गई है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही राजस्थान में पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा लेकर नए सिरे से सरकार का पुनर्गठन किया जा सकता है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह गहलोत मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार इसके साफ संकेत दिए हैं। सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना जताई है। गहलोत ने कहा- आज इस सुकून भरे शपथ ग्रहण समारोह का शगुन इतना शानदार होगा कि हमारे सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन है, वह भी अब जल्द होगा।

Join Whatsapp 26