बेटियों को करें सशक्त, इस अकाउंट में खुलवाये खाता, 21 साल बाद मिलेगें रुपए

बेटियों को करें सशक्त, इस अकाउंट में खुलवाये खाता, 21 साल बाद मिलेगें रुपए

नईदिल्ली. आज यानी 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे यानी राष्ट्रीय बालिका दिवस है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे को मनाने के लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना है। इसमें बच्चियों को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाना भी शामिल है। अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं तो उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि अकाउंट ;सुकन्या समृद्धि योजनाद्ध खुलवा सकते हैं। हम आज आपको इसके बारे में बता रहे हैं।

लड़की के 10 साल का होने तक खोल सकते हैं अकाउंट
जन्म से 10 साल की उम्र तक ही बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है। एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। जुड़वां या तीन बालिका बच्चों के जन्म के मामले मेंए दो से अधिक खाते खोले जा सकते है ।

सुकन्या समृद्धि योजना में अभी 7ण्6: सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 250 रुपए में खाता खोला जा सकता है। इसमें एक साल में अधिकतम 1ण्5 लाख रुपए का ही निवेश किया जा सकता है। इसमें खाता खोलने के लिए बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट देना जरूरी है। इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहीं भी खोला जा सकता है।

21 साल का होने पर मैच्योर हो जाएगा अकाउंट
लड़की के 21 साल का होने या लड़की की शादी होने के बाद एकाउंट मैच्योर हो जाएगा और आपको पूरा पैसा ब्याज सहित मिल जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 18 साल की उम्र के बाद बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50: तक रकम निकाली जा सकती है। इसके अलावा बेटी के 18 साल का होने के बाद लड़की की शादी के समय भी आप पैसा निकाल सकते हैं।

5 साल बाद भी बंद कर सकते हैं खाता
खाता खोलने से 5 साल के बाद बंद किया जा सकता है। यह भी कई परिस्थितियों में किया जा सकता हैए जैसे कोई खतरनाक बीमारी होने पर या अगर किसी दूसरे कारण से खाता बंद किया जा रहा हो तो इसकी इजाजत दी जा सकती हैए लेकिन उस पर ब्याज सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से मिलेगा।

टैक्स छूट का मिलता है लाभ
चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1ण्5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आयकर कानून की धारा 80ब् के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत 1ण्5 लाख तक के सालाना निवेश पर आप टैक्स छूट पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इसके जरिए आसानी से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड
सुकन्या योजना में इस समय 7ण्6: ब्याज मिल रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि हर महीने कितने रुपए निवेश करने पर आपको कितने पैसे मिलेंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |