डोटासरा का आरोप: भाजपा कर रही हैं संवैधानिक संस्थाओं को खत्म - Khulasa Online डोटासरा का आरोप: भाजपा कर रही हैं संवैधानिक संस्थाओं को खत्म - Khulasa Online

डोटासरा का आरोप: भाजपा कर रही हैं संवैधानिक संस्थाओं को खत्म

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा चन्द्रभान, पूर्व सांसद अश्क अली टांक, विधायक अमीन कागज़ी, गोविंद राम मेघवाल, मेयर मुनेश गुर्जर, कांग्रेस नेता मुमताज मसीह, डॉ. अर्चना शर्मा, सत्येंद्र भारद्वाज, संजय बाफना, ज्योति खण्डेलवाल, वैभव गहलोत, पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी, सुरेश मिश्रा, सुरेश चौधरी, डॉ. खानु खान बुधवाली, गजेंद्र सिंह सांखला, के. के. के. हरितवाल, मुनेश गुर्जर समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झंडारोहण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज देश मे ऐसी ताकतों का राज है जिनका संविधान और लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, लोगों की निजता भंग की जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं के फोन टैप किए गए। डोटासरा ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान बचा रहे, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लंबी लड़ाई लडऩी होगी। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जान की कुर्बानी दी है
आजादी की जंग पर दिखाई शॉर्ट फिल्म
पीसीसी के मीडिया सभागार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, पूर्व सांसद अश्क अली टांक, विधायक अमीन कागजी ने शॉर्ट फिल्म भी देखी। ये फिल्म राजस्थान के तमाम फ्रीडम फाइटर के योगदान पर बनी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26