Gold Silver

बाइक भिड़ंत के दो पक्षों में हुआ विवाद, कांस्टेबल सहित 5 जनों के आई चोटे

नागौर। नागौर शहर में डेह रोड पर बाइक भिड़ंत के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के बाद एक महिला व एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आस-पास के घरों से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पत्थरबाजी और हंगामे की सूचना पर डिप्टी विनोद कुमार सीपा सहित पुलिस अधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया।
चेनार निवासी राजाराम, जुगल किशोर और ग्यारसी देवी दर्शनार्थ लिखमीदास मंदिर की तरफ जा रहे थे। तभी दूसरे वाहन पर आए अकरम, भंवरु खां व एक अन्य ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। हल्के विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के राजाराम, जुगल किशोर, ग्यारसी देवी, गंगादेवी व सरस्वती गंभीर घायल हुए। दोनों पक्षों के बीच विवाद व पथराव की सुचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान यहां हो रहे पथराव में पुलिस कॉन्सटेबल वीरेंद्र घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा और हालात काबू में किए।

 

Join Whatsapp 26