दीपक व्यास बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

दीपक व्यास बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

खुलासा न्यूज, बीकानेर। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होटल राज महल में संपन्न हुए। जिसमें एडवोकेट दीपक व्यास अध्यक्ष पद पर निविरोध निर्वाचित हुए। टैक्स बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष बिशन सिंह राजपुरोहित द्वारा नियुक्त सी.ए. महेन्द्र कुमार चूरा की अध्यक्षता में एक निष्पक्ष चुनाव संचालन कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय तक केवल एक प्रत्याशी एडवोकेट दीपक व्यास द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के कारण व्यास को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बीकानेर में ट्रिब्यूनल के गठन का प्रयास, एडवोकेट एवं कर सलाहकारों की समस्याओंं के निराकरण एवं अकादमिक सेमीनार के आयोजनों को अपनी प्राथमिकता बताया तथा कार्यकारणी के गठन पर जल्द फैसला लेने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष बिशन सिंह राजपुरोहित ने सफलतापूर्वक चुनाव संचालन के लिए सी.ए. महेन्द्र चूरा व उनके सहयोगी तथा टैक्स बार के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को सफल बनाने में सचिव शफी मोहम्मद, कोषाध्यक्ष श्रीकांत व्यास, संयुक्त सचिव मदनमोहन व्यास का विषेष योगदान रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एस. एल. हर्ष, एम.एल. आचार्य, डी.एस. बोहरा, एम.पी षर्मा, वाय पी. मदान, मोहम्मद आबिद, इमीचंद पूनीया आदि की भी गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |