युवक पर जानलेवा हमला हथियारों लैस बदमाशों ने किया किया हमला - Khulasa Online युवक पर जानलेवा हमला हथियारों लैस बदमाशों ने किया किया हमला - Khulasa Online

युवक पर जानलेवा हमला हथियारों लैस बदमाशों ने किया किया हमला

बीकानेर। बीकानेर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में रात को लाठी, डण्डों, सरियों व धारदार हथियारों से हुए हमले में एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के पर्चा बयान पर दो नामजद व आठ-दस अन्य के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि हमले में गोगामेड़ी मंदिर के पास सुभाषपुरा निवासी विष्णु सिंह पुत्र रणछोड़ सिंह राजपूत घायल है तथा हाल फिलहाल वह ट्रोमा सेन्टर में भर्ती है। घायल विष्णु सिंह ने पुलिस को पर्चा बयान दिया है। हालांकि मामला 12 जून देर रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने रात को दस-साढ़े दस बजे के बीच एकराय होकर उसके साथ लाठी, डण्डों, सरियों व धारदार हथियार के साथ मारपीट की। जिससे उसको गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी भंवर सिंह, रितिक व 8-10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26