नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी - Khulasa Online नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी - Khulasa Online

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नागौर रोड अशोका लिलेंड मोटर के पीछे शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष लग रही है। जानकारी के अनुसार नागौर रोड अशोका लिलेंड मोटर के पीछे सीवरेज का नाला जाता है जो आगे ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ जाता है। अज्ञात मृतक के पास पानी से भीगी एक डायरी मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एएसआई ओमप्रकाश यादव के अनुसार शव चार-पांच दिन पुराना है, जो पूरी तरह सड़ चुका है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26