रूस-यूक्रेन हमले का छठवां दिन: भारतीय तुरंत इस शहर को छोड़ें, इंडियन एंबेसी ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की - Khulasa Online रूस-यूक्रेन हमले का छठवां दिन: भारतीय तुरंत इस शहर को छोड़ें, इंडियन एंबेसी ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की - Khulasa Online

रूस-यूक्रेन हमले का छठवां दिन: भारतीय तुरंत इस शहर को छोड़ें, इंडियन एंबेसी ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की

नईदिल्ली. यूक्रेन पर रूस के हमले के छठवें दिन राजधानी कीव में आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है। यूक्रेन में मौजूद इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एंबेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं।

रूस से जंग के बीच अमेरिका, यूक्रेन को समर्थन दे रहा है। अमेरिका ने न्यूयॉर्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को यूक्रेन के झंडे में लपेटा है। इसके पहले भी कई देशों ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए ऐतिहासिक इमारतों को यूक्रेनी झंडे के रंगों से रोशन किया।

अपडेट्स
फ ्रांस ने यूक्रेन में अपनी ऐंबैसी को कीव से लीव में ट्रांसफ र कर दिया। ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को 75 मिलियन डॉलर देगा। यूरोपीय देश यूक्रेन को 75 फ ाइटर प्लेन देंगे।
यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी सेना पर खार्किव में एक रिहायशी इलाके में रॉकेट दागने का आरोप लगाया, जिसमें दर्जनों नागरिक मारे गए।
यूरोपियन यूनियन ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव और रूसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट के सीईओ इगोर सेचिन पर बैन लगा दिया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26