20 लाख विद्यार्थियों के सामने संकट, शिक्षक भर्ती में सिर्फ सिलेब्स बताएं, टॉपिक नहीं, इतने पदों पर होगी भर्ती - Khulasa Online 20 लाख विद्यार्थियों के सामने संकट, शिक्षक भर्ती में सिर्फ सिलेब्स बताएं, टॉपिक नहीं, इतने पदों पर होगी भर्ती - Khulasa Online

20 लाख विद्यार्थियों के सामने संकट, शिक्षक भर्ती में सिर्फ सिलेब्स बताएं, टॉपिक नहीं, इतने पदों पर होगी भर्ती

बीकानेर. प्रदेश में 46,500 पदों पर प्रस्तावित शिक्षक भर्ती लेवल फर्स्ट व सैकंड का सिलेबस जारी होने के साथ ही कन्ट्रोवर्सी हो गई। क्योंकि सिलेबस में संबंधित विषय की पूरी सामग्री को शामिल कर लिया गया है। आमतौर पर सिलेबस में बिंदुवार टॉपिक का उल्लेख किया जाता है।

बिंदुवार टॉपिक स्पष्ट नहीं होने से प्रदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के सामने तैयारी का संकट खड़ा हो गया। गंभीर यह है कि भर्ती परीक्षा की एजेंसी तय नहीं है। सिलेबस में टिप्पणी की गई है कि भर्ती एजेंसी उचित समझे तो विस्तृत सिलेबस जारी कर सकती है। सितंबर 2021 में रीट पेपर लीक मामले से घिरी सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी सिलेबस से अभ्यर्थियों के सामने उत्पन्न हुई असमंजस की स्थिति पर भास्कर ने एक्सपर्ट के जरिए पड़ताल की। सामने आया कि सिलेबस में राजस्थान का भौगोलिकए ऐतिहासिकए सांस्कृतिक ज्ञान व राजस्थान सामान्य ज्ञान आदि विषय बताए गए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इन विषय को अलग.अगल चेप्टर के हिसाब से बांटना चाहिए था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26