सफाई व पानी निकासी के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा निगम प्रशासन, जनता परेशान

सफाई व पानी निकासी के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा निगम प्रशासन, जनता परेशान

खुलासा न्यूज, बीकानेर। इन दिनों शहर में नालों के ओवरफ्लो होने की समस्या ने जनता को परेशान कर रखा है। जिसका मुख्य कारण प्रोपर तरीके से सफाई नहीं होना है। अधिकांश नाले कचरे से अटे पड़े हैं, जिनकी सफाई नहीं होने के कारण नाले ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। इससे आमजन, दुकान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। साथ ही इस पानी के कारण सड़के भी टूट गई है। परेशान लोगों को सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने पड़े रहे है। लेकिन सुनवाई होने के कारण निगम प्रशासन के प्रति लोगों में रोष भी नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है, जिसके कारण नाले भी अब कचरे से भर गए है। इस कचरे के कारण नालों के ओवरफ्लो होने की समस्या बढ़ रही है। जिस पर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने बताया कि शहर की प्रोपर तरीके से सफाई नहीं होने के पीछे का कारण नगर निगम की उदासीनता है। हालात यह है कि शहर की कई कॉलोनियां व मौहल्ले ऐसे है, जहां सफाई कर्मी ही नहीं पहुंचते। जहां पहुंचते है वहां कचरा उठाया नहीं जा रहा है। ऐसे में सफाई करना और न करना बराबर है। ये हालात इसलिए बन गए क्योंकि निगम प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था पर मॉनिटरिंग नहीं हो रही। पूरी की पूरी व्यवस्था कर्मचारियों के भरोसे छोड़ी हुई है। जिसके कारण सफाई व निकासी दोनों व्यवस्था बिगड़ी हुई है। मजबूरन लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जबकि निगम का पहला काम ही यही है कि शहर को साफ-सुथरा रखा जाए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |