न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, उम्मीदवारों ने जताई आपत्ति - Khulasa Online न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, उम्मीदवारों ने जताई आपत्ति - Khulasa Online

न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, उम्मीदवारों ने जताई आपत्ति

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर में आज न्यायिक कर्मचारी संघ के हुए चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने गिरिराज बिस्सा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित करने को लेकर असंवैधानिक व अलौकतांत्रिक बताया है। इस संबंध में उम्मीदवार गोपाल कृष्ण नारायण जोशी व देवेन्द्र मेडतिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें बताया कि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में चुनाव अधिकारी श्रीनाथ रंगा द्वारा चुनाव विज्ञप्ति में जो शर्ते थी ही नहीं, उन शर्तों को अनैतिक बताकर जिलाध्यक्ष के लिए श्री गोपाल कृष्ण जोशी व देवेन्द्र मेडतिया का पर्चा खारित कर गिरिराज बिस्सा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया, चुनाव अधिकारी का यह कृत्य असंवैधानिक व अलौकतांत्रिक है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26