कांग्रेसियों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, मंत्री मौके से निकले - Khulasa Online कांग्रेसियों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, मंत्री मौके से निकले - Khulasa Online

कांग्रेसियों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, मंत्री मौके से निकले

बीकानेर। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के मामले सत्याग्रह करने आए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया कि वहां से निकलना पड़ा। घटना रविवार सुबह की है जब गांधी पार्क में कांग्रेस नेता धरने के लिए जुटे थे।
गांधी पार्क के एक कोने में मंच लगाया गया। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए भी पांडाल सजा। इसी बीच ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। काफी देर तक नेता भाषण देते रहे लेकिन अचानक हलचल शुरू हो गई। मधुमक्खियों ने यहां हमला कर दिया। मंत्री सहित कार्यकर्ताओं को मधुमक्खियां काटने लगी तो पहले हाथ से हटाने का प्रयास किया। कुछ देर तो कोशिश हुई लेकिन बाद में सभी को अपनी जगह से उठना पड़ा। मधुमक्खियां यहां तक ही नहीं रुकी, बल्कि मंत्री व कार्यकर्ता जब तक गांधी पार्क से बाहर नहीं निकल गए, तब तक पीछा करती रही। आखिरकार सत्याग्रह स्थल से अधिकांश नेता व कार्यकर्ता निकल गए। भंवर सिंह भाटी भी अपने साथ रखे एक कपड़े से मक्खियों बाहर आने तक भगाते रहे।
इस सत्याग्रह में शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, राजीव गांधी यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी को सत्याग्रह स्थल से बाहर आना पड़ा।
पीएम मोदी को जमकर कोसा
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। वो देश के लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26