भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, पंजाब में यात्रा रोकी गई - Khulasa Online भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, पंजाब में यात्रा रोकी गई - Khulasa Online

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, पंजाब में यात्रा रोकी गई

लुधियाना। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा कीतरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिएअस्पताल गए। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।सुबह 9 बजे तक राहुल गांधी ने फिल्लौर के भट्टियां तक का सफर पूरा किया और टी-ब्रेक के लिए यात्रा को रोका गया। टी-ब्रेक के लिए रुके राहुल गांधी चंद मिनट अंदर बैठने के बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह सांसद संतोषचोधरी को देखने गए हैं। यात्रा फिल्लौर के भट्टियां में नंबरदार प्रभजोत सिंह के घर के बाहर ही खड़ी है।इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। लाडावोल में कुछ कांग्रेसी समर्थकों ने राहुल गांधी के करीब जाने की कोशिश की तो पुलिसने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।दो दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडि़ंग को राहुल गांधी की सिक्योरिटी ने धक्के मारे थे। वह किसी नेता को राहुल से मिलवाने लेजा रहे थे। फिलहाल उनके आसपास कुछ सीनियर कांग्रेसी नेता जैसे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद गुरजीतऔजला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही चल रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26