बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, जानें दोनों के पास कितनी है संपत्ति - Khulasa Online बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, जानें दोनों के पास कितनी है संपत्ति - Khulasa Online

बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, जानें दोनों के पास कितनी है संपत्ति

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बुधवार को एफिडेविट दिया है कि उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम को जहां फाइनेंशियल इन्वेस्ट में ज्यादा विश्वास है, वहीं गोविन्दराम को एग्रीकल्चर लैंड खरीदने का शौक है। ये ही कारण है कि दोनों ने दो-दो करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट इसी विश्वास के चलते किया है। एफिडेविट में खास बात ये है कि दोनों के सोने-चांदी के जेवरात में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के पास चल संपत्ति के रूप में दो करोड़ 19 लाख छह हजार 676 रुपए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पास बैंक में ज्यादा रुपए नहीं है। गोविन्दराम ने स्वयं और पत्नी के बैंक खातों में महज सात लाख रुपए की घोषणा की है। वहीं गोविन्दराम ने अपने पास दो करोड़ 22 लाख रुपए की कृषि भूमि होना स्वीकार किया है। जिसमें अकेले गोविन्दराम के नाम से एक करोड़ 36 लाख रुपए की कृषि भूमि है, वहीं पत्नी के नाम से 86 लाख रुपए की जमीन है। गोविन्दराम की पत्नी आशा देवी के पास छह जगह जमीनें है, जबकि स्वयं के पास शिवबाड़ी क्षेत्र में तीन कृषि भूमि हैं। दोनों के पास करीब 88 लाख रुपए की चल संपत्ति है।

दोनों प्रत्याशियों के पास कितना सोना-चांदी?

अर्जुनराम मेघवाल के पास वर्ष 2019 में जितना सोना चांदी था, कमोबेश उतना ही अब है। तब भाजपा प्रत्याशी ने स्वयं के पास पचास ग्राम सोना होना बताया था, इस बार भी इतना ही है। इसी तरह चांदी तब पंद्रह सौ ग्राम थी और आज भी पंद्रह सौ ग्राम ही है। उनकी पत्नी के पास अब दो सौ दस ग्राम सोना है और तीन किलो चांदी है। पिछले चुनाव में भी ऐसी स्थिति थी। हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में अंतर आ गया है। गोविन्दराम के पास महज बारह हजार रुपए की एक सोने की अंगूठी है। जो उन्हें विवाह में मिली थी। इसके अलावा 75 हजार रुपए की चांदी है। उनकी पत्नी आशा देवी के पास 38 हजार रुपए का सोना है। वहीं पत्नी के पास करीब नब्बे हजार रुपए की चांदी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26