आम आदमी ने स्टेट प्रभारी बनाया: व्यास, चौधरी, बिश्नोई व ठाकुर को प्रदेश पदाधिकारी बनाया

आम आदमी ने स्टेट प्रभारी बनाया: व्यास, चौधरी, बिश्नोई व ठाकुर को प्रदेश पदाधिकारी बनाया

बीकानेर। विधानसभा के चुनावो ंको देखते हुए पार्टियों अलर्ट मोड पर आई है। कांग्रेस भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की कार्यकारिणी समिति की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी के राजस्थान स्टेट प्रभारी विनय मिश्रा, अध्यक्ष नवीन पालीवाल, सचिव विरेन्द्र सिंह ने प्रदेशभर के 49 कार्यकर्ताओं की सूची जारी करते हुए बीकानेर के चार कार्यकत्र्ताओं को प्रदेश पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।
इस सूची में हनुमान सिंह चौधरी को प्रदेश सह-सचिव, पवनकुमार ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष ट्रेड विंग, रामगोपाल बिश्नोई को ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष और रवि व्यास को प्रदेश सह-सचिव ट्रैड विंग के पद पर मनोनित किया।
बीकानेर शहर के चार कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में चयन होने पर शहर जिला आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। सभी ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

 

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |