बैंक का नोटिस मिलते ही डिप्रेशन में आया, किया सुसाइड - Khulasa Online बैंक का नोटिस मिलते ही डिप्रेशन में आया, किया सुसाइड - Khulasa Online

बैंक का नोटिस मिलते ही डिप्रेशन में आया, किया सुसाइड

पाली के फालना थाना क्षेत्र का युवक बैंक का लोन नहीं चुका पाया तो गुरुवार देर रात घर में फांसी का फंदा लगा सुसाइड कर लिया। युवक ने 8 बीघा जमीन पर 2017 में लोन लिया था। लोन नहीं चुका पाया तो कमाने के लिए मुंबई चला गया। इस बीच लॉकडाउन की वजह से मुसीबत बढ़ गई।

सुबह हुई जानकारी

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेडल निवासी 45 वर्षीय समाराम पुत्र नवाराम जणवा चौधरी ने गुरुवार रात को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सवाराम ने 2017 में 8 बीघा जमीन के लिए 1 लाख 70 हजार रुपए का लोन लिया था। इसके बाद उसकी कृषि भूमि पर फसल नहीं हुई। वह कमाने के लिए मुंबई चला गया।

2 लाख 26 हजार चुकाना था

लॉकडाउन की वजह से उसे वापस लौटना पड़ा। 10 अगस्त 2021 को समाराम को बैंक से बकाया राशि चुकाने का नोटिस मिला। 2 लाख 26 हजार रुपए का बकाया जमा कराने की बात लिखी थी। बैंक से नोटिस मिलने के बाद से वह डिप्रेशन में था। इसके बाद उसने सुसाइड कर ली।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26