शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन छह फरवरी को, प्रदेश कमेटी ने इसे गंभीरता से लेने को कहा

शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन छह फरवरी को, प्रदेश कमेटी ने इसे गंभीरता से लेने को कहा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों भारतीयों की कमाई को अपने कुछ खास मित्र घरानों को लाभ के लिए इस्तेमाल के विरोध में 6 फरवरी 2023 को संपूर्ण भारत में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। इसी कड़ी में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 फरवरी 2023 को कचहरी परिसर के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय (पी.पी.ब्रांच) के परिसर में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कार्यक्रम को सभी कांग्रेस जनों से गंभीरता से लेने के निर्देश दिए है। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में होने वाले इस आवश्यक कार्यक्रम में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिलाकांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी, कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |