शेयर्स में खरीदारी के मौके:डिस्काउंट पर हैं अच्छे शेयर्स, आगे गिरावट की भी उम्मीद - Khulasa Online शेयर्स में खरीदारी के मौके:डिस्काउंट पर हैं अच्छे शेयर्स, आगे गिरावट की भी उम्मीद - Khulasa Online

शेयर्स में खरीदारी के मौके:डिस्काउंट पर हैं अच्छे शेयर्स, आगे गिरावट की भी उम्मीद

दो दिनों में BSE सेंसेक्स में आई 1800 अंकों से ज्यादा की गिरावट ने अच्छे खासे शेयर्स की जमकर पिटाई कर दी है। ऐसे में कई अच्छे शेयर्स इस समय 10 से 20% के डिस्काउंट पर आ गए हैं। हालांकि दूसरी संभावना यह है कि दिवाली के मूड में बाजार में मुनाफा वसूली हो सकती है। इससे आगे और गिरावट भी हो सकती है।

टाटा ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट

पहले बात करते हैं टाटा ग्रुप के शेयर्स की, जिनमें जमकर गिरावट आई है। टाटा मोटर्स का शेयर पिछले हफ्ते 532 रुपए तक चला गया था। पर अब यह 483 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी करीबन 9% की गिरावट इस शेयर्स में आई है। टाटा एलेक्सी की बात करें तो यह शेयर्स 6,610 रुपए से गिर कर 5,871 रुपए पर आ गया है। इस शेयर्स में 10% से ज्यादा की गिरावट आई है।

टाटा पावर का शेयर 20%

टाटा पावर का शेयर 269 रुपए से गिरकर 214 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर्स में 20% की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स और टाटा पावर एक साल के हाई पर जाकर वापस आए हैं। टाटा कम्युनिकेशन का शेयर्स 1,539 से गिर कर 1,304 रुपए पर आ गया है। जबकि टाटा केमिकल्स का शेयर 1,158 से गिर कर 901 रुपए पर आ गया है।

टाटा कॉफी का शेयर 207 रुपए पर

इसी तरह टाटा कॉफी का शेयर 254 रुपए से 207 रुपए पर जबकि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) का शेयर 3,990 से टूट कर 3,398 रुपए पर आ गया है। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प का शेयर 1,734 रुपए से घट कर 1,509 रुपए पर आ गया है। इसमें करीबन 20% की गिरावट आई है। टाटा ग्रुप की कंपनियों के अलावा जिन प्रमुख कंपनियों के शेयर्स में गिरावट आई है उसमें एक्सिस बैंक का शेयर 12% गिरा है। यह शेयर 860 से गिर कर 742 रुपए पर आ गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26