जीजा ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर साली के साथ किया दुष्कर्म - Khulasa Online जीजा ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर साली के साथ किया दुष्कर्म - Khulasa Online

जीजा ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर साली के साथ किया दुष्कर्म

भरतपुर। भरतपुर के महिला थाने में एक 21 साल की लडक़ी ने अपने साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसमे उसने बताया की उसके जीजा चाय में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना में पीडि़ता की बहन ने अपने पति का साथ दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती के ताऊ की लडक़ी यानी उसकी बहन गर्भवती थी। ऐसे में उसकी मदद के लिए वह बहन के घर चली गई। ऐसा इसलिए किया, क्योंकि बहन के पति यानी उसके जीजा ने उसे घर के काम में मदद के लिए कुछ माह के लिए वहां बुलवा लिया था। ऐसे में युवती करीब 7 माह से अपनी बहन के घर ही रह रही थी। करीब 3 माह बाद फरवरी में जीजा ने अपनी इस साली को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। यह सब घटना उसकी बहन की मौजूदगी में हुई, इसके बावजूद उसने अपने पति को नहीं रोका।
फिर किया रेप
बेहोश होने के बाद उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना में उसकी बहन ने अपने पति का साथ दिया। जब पीडि़ता होश में आई तो उसने अपने जीजा का विरोध किया और बहन को रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन बहन ने बात टाल दी। इस घटना से व्यथित पीडि़ता अपने घर आ गई। फिर भी जीजा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह बार-बार उसे तंग करता रहा। ऐसे में परेशान होकर उसने सारे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद युवती ने अपने जीजा के खिलाफ देर रात महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26