18 को भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जोशी होंगे शामिल - Khulasa Online 18 को भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जोशी होंगे शामिल - Khulasa Online

18 को भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जोशी होंगे शामिल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आज भारतीय जनता पार्टी बीकानेर बीकानेर शहर देहात की संयुक्त बैठक भाजपा संभाग कार्यालय हुई। जिसमें बीकानेर में आगामी 18 अप्रैल 2023 को गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव की तैयारी बैठक हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी भाजपा बीकानेर देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत,जिलाध्यक्ष देहात जालम सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष शहर विजय आचार्य,महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित,विधायक बिहारीलाल विश्नोई,पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पुर्व महापौर नारायण चौपड़ा ने सम्बोधित किया। जिसमे आगामी गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव बीकानेर मुख्यालय में 18 अप्रैल 2023 को होगा। इसकी तैयारी बैठक हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा आगामी 18 अप्रैल 2023 जन आक्रोश महाघेराव और संभाग की बैठक होगी। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी शामिल होंगे। आमजन मे गहलोत सरकार के खिलाफ भयकर आक्रोश है इस आक्रोश को व्यक्त करने के लिए भाजपा जन आक्रोश महाघेराव करेगी। जिसमें बीकानेर जिले की सात विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला संगठन प्रभारी देहात ओम सारस्वत ने कहा बीकानेर देहात की पाचो विधानसभाओं में विधानसभा वार बैठक कर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता के लाने के लिए रणनीति बनायेंगे। जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देहात के 22 मण्डलो व 5 विधानसभाओं में अलग अलग कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदार देंगे। बीकानेर देहात से हजारों कार्यकर्ता शामिल होगे। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने सम्बोधित करते हुए कहा बीकानेर शहर से वार्डवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देंगे। महापौर के नेतृत्व में पार्षदों को जिम्मेदारी देंगे। इसकी मण्डल वार बैठक कर रणनीति बनायेंगे। बैठक में भाजपा शहर महामंत्री मोहन सुराणा,महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध,अनिल शुक्ला नरेश नायक,गोकुल जोशी,चेतन राजपुरोहित,देवीलाल मेघवाल,सवाई सिंह तंवर, देवीसिंह शेखावत,तोलाराम कुकणा,मीना आसोपा,शहर अध्यक्ष वैद व्यास,देहात अध्यक्ष जसरात सिवर,भंवरलाल जांगिड़,भुपेंद्र शर्मा,जितेंद्र सिंह राजवी,हुकमचन्द काटा,रमजान अब्बासी,श्याम पचारिया,कौशल शर्मा,राजाराम सिगड,अशोक मीणा,कमल किशोर आचार्य,विनोद करल,सरिता नाहटा,अरूण जैन,सोहन चांवरिया,जेठमल नाहटा,नरेश अग्रवाल,अभय पारीक,चन्द्र प्रकाश गहलोत,शिवचन्द पडिहार भाजपा जिला पदाधिकारी मण्डल मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26