Gold Silver

भाजपा की जन जागृति यात्रा : गांव-ढाणी पहुंचकर बताई जाएगी केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर पूनरासर गांव से गुरुवार को भाजपा की जन जागृति यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने कहा कि एक देश एक संविधान, यह बाबा साहब का सपना था एवं इस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है। गोदारा ने यात्रा के दौरान केन्द्र की नीतियों के लिए आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट समर्पित युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशेखर मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब के कारण ही आमजन को लोकतांत्रिक अधिकार मिलने की बात कही। करण प्रताप सिंह ने आमजन से यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाने का आह्वान किया। यात्रा आयोजनकर्ता किशनाराम गोदारा ने कहा कि करीब 20 माह तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से विधानसभा के प्रत्येक गांव-ढाणी में जाकर केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में ओर कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताया जाएगा। आयोजन में सभा के संभाग अध्यक्ष करण प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल शर्मा, भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, चंपालाल गेधर, कोडाराम भादू, लालचंद गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। यात्रा संयोजक किशनाराम गोदारा ने सभी का आभार जताया। संयोजन रामरतन बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम में शिव तावनिया, ओमप्रकाश देराजश्री, सोहननाथ व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Whatsapp 26