खेमों में बंटी भाजपा का कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल,सीएम का फूंका पुतला - Khulasa Online खेमों में बंटी भाजपा का कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल,सीएम का फूंका पुतला - Khulasa Online

खेमों में बंटी भाजपा का कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल,सीएम का फूंका पुतला

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर में विरोध प्रदर्शन किया। रतनबिहारी पार्क से पैदल मार्च के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपाईयों ने अलग अलग गुट अपने नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सीएम का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में बाहर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। बेरिकेड्स तोडऩे का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला क लेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस ज्ञापन में भी सरकार को आम आदमी का विरोधी बताया गया।शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से आम आदमी के खिलाफ हो गई है। भामशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करके सरकार ने आम आदमी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ अपनी क ुर्सी बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकारा और सभी मोर्चों पर विफल साबित हो चुकी है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पास राजस्थान के लिए कोई भी विकास का रोड मैप नही है। आज राजस्थान पुन: बीमारू राज्य की श्रेणी में शुमार हो गया, आज भ्रष्टाचार के मामलों में राजस्थान देश में पहली पायदान पर है, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार के मामलों में राजस्थान देश भर में प्रथम स्थान पर है। प्रदर्शन में देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल,उपमहापौर राजेंद्र पंवार,वरिष्ठ नेता मुमताज अली भाटी,जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,गोकुल जोशी,मधुरिमा सिंह,जिला महामंत्री अनिल शुक्ला,मोहन सुराणा,नरेश नायक, जिला मंत्री मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, अरुण जैन, , प्रमिला गौतम, इंद्रा व्यास, असद रजा भाटी, मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री, दिनेश महात्मा,मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा,नरसिंह सेवग, चंद्र प्रकाश गहलोत, विनोद करोल, कमल किशोर आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चौपडा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विजय उपाध्याय,मीना आसोपा, वेद व्यास, पार्षद अरविन्द किशोर आचार्य, सुधा आचार्य, सुमन छाजेड, माणकलाल प्रजापत, पुनीत शर्मा, दुलीचंद शर्मा, बजरंग सोखल, जितेन्द्र सिंह भाटी, मांगीलाल विश्नोई, प्रतीक स्वामी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुमचंद सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मो. रमजान अब्बासी ,इमरान खान, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, सुनीता स्वामी, मो. फारुख चौहान,फारुख पठान, जतिन सहल,उस्मान खलीफा,हुसैन डार, विक्रम राजपुरोहित, राहुल पारीक , निरंजन सारस्वत, उमाशंकर सोलंकी, ज्योतिप्रकाश श्रीमाली, मनोज पुरोहित, रासबिहारी जोशी, सोहनलाल चांवरिया, निशांत गौड़, हिमांशु शर्मा, गोपाल चौधरी, प्रेम सिंह मेड़तिया,मनोज पुरोहित,अशोक चांवरिया, ओम सुथार, महेश शुक्ला, घनश्याम लोहिया, महावीर मारु, गिरिराज व्यास, शिव मेघवाल, गिरिराज चारण ,अर्जुन सिंह, रामपाल सेन, मधुसुदन शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26