भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किये मण्डल वार संयोजक नियुक्त

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किये मण्डल वार संयोजक नियुक्त

21 से होगा अभियान का आगाज
बीकानेर। संगठन पर्व -सदस्यता अभियान 2019 के तहत भाजपा औबीसी मोर्चा बीकानेर देहात ने मण्डल वार संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किये है। औबीसी मोर्चा जिला महामंत्री व अभियान के जिला संयोजक मदनदास स्वामी ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष ओपी भडाणा के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई से परामर्श कर जिलाध्यक्ष भंवरलाल जागिड़ ने मंडलवार संयोजक व सह संयोजक नियुक्ति कर कार्यकर्ताओं को अभियान सफल बनाने के निर्देश दिये गये है। कार्यशाला के बाद संगठन 21-28 जुलाई तक पूरे जिले मे अभियान चलाकर सर्व स्मर्शी भाजपा -सर्व व्यापी भाजपा इस भावना सेे जिले मे पहुंच कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प किया गया है। औबीसी मोर्चा बीकानेर देहात मे 20 हजार नये सदस्ये बनाकर संगठन मे मजबूती प्रदान करेगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |