भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में किया जनसंपर्क - Khulasa Online भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में किया जनसंपर्क - Khulasa Online

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में किया जनसंपर्क

बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में सोमवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में जनसंपर्क एवं आमसभा हुई। इस मौके पर विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने जहां किसानों के लिए मोदी सरकार की योजनाएं बताई वहीं कोलायत क्षेत्र में अर्जुनराम मेघवाल के काम गिनाये। खुद मेघवाल ने ‘मोदी फेर आसी…’ गीत गुनगुनाने के साथ ही मोदी सरकार के 10 साल में देश में हुए विकास का ब्यौरा दिया। अंशुमानसिंह सिंह भाटी ने अर्जुन राम मेघवाल द्वारा कोलायत विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं से हुए कम गिनाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत ड्रिप इरिगेशान हेतु आवंटित अभूतपूर्व बजट के कार्य गिनाये। इसके साथ ही अर्जुन राम मेघवाल को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। अर्जुन राम मेघवाल ने ‘‘मोदी फेर आसी‘‘ गीत गाने के साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। धारा-370 हटाने, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने, आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में कोविड की वैक्सीन तैयार करने एवं चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को दिया। बज्जू में 15 वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यो को गिनाते हुए पुनः आशीर्वाद मांगा।

इन्होंने भी किया संबोधित :
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, मनोहर लाल बिश्नोई, जीवन राम बिश्नोई, खींव सिंह अगणेउ, चेयरमैन मांगीलाल नाई, एडवोकेट गोवर्धन मेघवाल ने फिर एक बार मोदी सरकार का आह्वान किया।
जनसभा में राव रघुवीर सिंह भाटी, जयसिंह हाडला, बज्जू मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाजड़, बरसलपुर मंडल अध्यक्ष एकडवोकेट गोवर्धन राम मेघवाल, गोडू मंडल अध्यक्ष श्रीराम धायल, बज्जू केवीएसएस चेयरमैन खींव सिंह अगणेउ, एडवोकेट अशोक बोबरवाल, रमेश ज्याणी, जीवन राम बिश्नोई, बांगड़सर सरपंच करनाराम मेघवाल, गोगड़ियावाला सरपंच कालू राम मेघवाल, माणकासर सरपंच जयसुख सिगड़, गोडू सरपंच सही राम बिष्नोई, लक्ष्मण चैधरी, रणजीतपुरा सरपंच देवी लाल चैधरी, पंचायत समिति सदस्य राजूराम मेघवाल, किसान संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा, जुगल व्यास, धर्मवीर गिरी, मुरलीधर सैन, पूर्व सरपंच मिठड़िया सांवरलाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार बिष्नोई, पूर्व सरपंच फूलासर हीरालाल मेघवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26