व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छीनकर भागे बाइक सवार - Khulasa Online व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छीनकर भागे बाइक सवार - Khulasa Online

व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छीनकर भागे बाइक सवार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन छीनकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। व्यास के अनुसार घटना व्यास कॉलोनी सेक्टर नं.पांच में हुई। जहां बाइक पर सवार होकर दो युवक झपटा मारकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर पकडऩे में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26