बीकानेर का सूरसागर एक बार फिर सुर्खियों में, रांका ने दी प्रशासन को चेतावनी - Khulasa Online बीकानेर का सूरसागर एक बार फिर सुर्खियों में, रांका ने दी प्रशासन को चेतावनी - Khulasa Online

बीकानेर का सूरसागर एक बार फिर सुर्खियों में, रांका ने दी प्रशासन को चेतावनी

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश के शहर बीकानेर की ऐतिहासिक झील सुरसागर की दशा एक बार फिर बिगड़ गई है। इन दिनों इस झील के हाल बेहाल है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा झील की बिगड़ी दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।
बीकानेर के जूनागढ़ किले के ठीक सामने राजा महाराजाओं के समय में बनी एक ऐसी झील जिसका रेगिस्तान के इतिहास के साथ साथ सौंदर्यता का अपना एक अलग स्थान है। लेकिन वक़्त के साथ इस झील का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। जहां ये झील पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गयी। कई दशकों तक चुनाव सिर्फ इस झील की सफाई के मुद्दों पर लड़े गए, लेकिन झील की किस्मत नहीं बदली। 2007-8 में वसुंधरा सरकार ने इस झील की पहले जैसा रूप देकर सुंदरता प्रदान की। वसुंधरा राजे की पिछली सरकार में भी सूरसागर की किस्मत जरूर बदली थी, लेकिन अब हाल-बेहाल है। सूरसागर एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा नेता और पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावी रांका ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो हमें धरना प्रदर्शन और आंदोलन करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26