Gold Silver

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव 16 को, अध्यक्ष पद के लिए अब तक आए आठ नामांकन

बीकानेर। 16 जुलाई को होने वाले बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनावी कार्यक्रम के क्रम में 11 व 12 जुलाई 2023 को पहले व दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर चुनाव लडऩे हेतु 8 नामांकन प्राप्त हुए। जिनमें दिलीप भाई पारिख, मनमोहन कल्याणी, कृष्ण कुमार मेहता, वीरेंद्र किराड़ू, रवि पुरोहित, महावीर पुरोहित, प्रकाश ओझा एवं जनक प्रकाश हर्ष ने नामांकन दाखिल करवाए। प्रत्याशियों के साथ भारी संख्या में समर्थक नामांकन पत्र दाखिल करवाने साथ आए। जिससे माहौल में काफी जोश देखने को मिला। 13 जुलाई 2023 को सांय 4 बजे से 6 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जुलाई 2023 को ही सांय 6 बजे तक वैध्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा। 14 जुलाई 2023 को सांय 5 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। 16 जुलाई 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान करवाया जाएगा। 16 जुलाई 2023 को ही मतदान होने पर मतगणना तत्पश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी। चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राऊंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी आदि उपस्थित हुए।

Join Whatsapp 26