प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर बना बीकानेर, सड़कों पर सन्नाटा - Khulasa Online

प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर बना बीकानेर, सड़कों पर सन्नाटा

प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर बना बीकानेर, सड़कों पर सन्नाटा

बीकानेर। गर्मी अपने प्रचंड स्वरूप में है। हर दिन इसकी तल्खी बढ़ती जा रही है। हवा लू के थपेड़ों में तबदील हो चुकी है। थपेड़े भी ऐसे, जो त्वचा झुलसाने में भी पीछे नहीं रह रहे। आंखों में जलन और पूरा चेहरा भभकता हुआ। घरों अथवा अपने नियत स्थान पर पहुंच रहा हर शख्स काफी देर तक प्रचंड गर्मी के प्रभाव से दूर नहीं हो पा रहा। सुस्ती, मिचली आना और पानी की कमी होना जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। दरअसल, बीकानेर वासियों को नौतपा के पहले दिन ही तगड़ा झटका लगा, जब पारा 47 डिग्री सेल्सियस का मार्क पार गया। इतना ही नहीं, 24 घंटे बाद यानी रविवार को तो इसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 48.6 डिग्री से. तक की छलांग लगा ली। ऐसे में गर्मी का बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है। गर्म शहरों की बात करें, तो राज्य में बीकानेर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं सोमवार सुबह सूर्योदय के साथ ही बीकानेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो सुबह आठ बजे तक बढ़कर 36 और पौने नौ बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दोपहर तीन बजे तक तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ोतरी होने वाली है। खास बात ये है किये पारा तीन से चार घंटे तक एक जैसा रहेगा। तीन बजे से छह बजे तक तापमान में कमी नहीं आएगी। शाम छह बजे बाद पारा गिरना शुरू होगा और रात बारह बजे तक 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रात दस बजे तक ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26