बीकानेर: किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित, इन मार्गो पर रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी - Khulasa Online बीकानेर: किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित, इन मार्गो पर रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी - Khulasa Online

बीकानेर: किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित, इन मार्गो पर रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

बीकानेर: किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित, इन मार्गो पर रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

बीकानेर ।  उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 17.04.24 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा अंबाला तक संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा अंबाला-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 17.04.24 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा ऋषिकेश-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 17.04.24 को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा तक संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा बठिंडा-ऋषिकेश के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 17.04.24 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धुरी-जाखल-दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26