
बीकानेर/ पुलिस ने जाट धर्मशाला के पीछे की कार्यवाही, तस्कर को दबोचा






खुलासा न्यूज, बीकानेर। एसपी योगेश कुमार यादव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया है। जाट धर्मशाला के पीछे अन्त्योदय नगर मेंं की गयी है। पुलिस ने एसपी योगेश यादव के निर्देशन में थानाधिकारी ने की है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ श्यामसुंदर बोहरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध गांजे की खरीद फरोख्त सम्बंध में पूछताछ कर रही है।


