जज पर थानेदार-दारोगा ने तानी पिस्टल : छेड़छाड़ के आरोपी को 6 महीने महिलाओं के कपड़े धोने की सजा देकर सुर्खियों में रह चुके हैं जज अविनाश - Khulasa Online जज पर थानेदार-दारोगा ने तानी पिस्टल : छेड़छाड़ के आरोपी को 6 महीने महिलाओं के कपड़े धोने की सजा देकर सुर्खियों में रह चुके हैं जज अविनाश - Khulasa Online

जज पर थानेदार-दारोगा ने तानी पिस्टल : छेड़छाड़ के आरोपी को 6 महीने महिलाओं के कपड़े धोने की सजा देकर सुर्खियों में रह चुके हैं जज अविनाश

बिहार के ​मधुबनी जिले में एक जज पर थानेदार और दरोगा ने ही पिस्टल तान दी। मामला यहीं नहीं रुका। दोनों पुलिस अधिकारियों ने जज के चैंबर में घुसकर उनके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की। मामला झंझारपुर व्यवहार न्यायालय का है।

घोघडीहा थाने में तैनात थानाध्यक्ष (SHO) गोपाल प्रसाद और दारोगा (SI) अभिमन्यु कुमार एक शिकायत पर चल रही सुनवाई को लेकर गुरुवार को जज अविनाश कुमार के सामने पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान ही दोनों पुलिकर्मियों ने जज पर हमला कर दिया। फिलहाल घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

आरोपी को फ्री में कपड़े धोने की शर्त पर दी थी बेल
इसी साल सितंबर में जज अविनाश कुमार ने छेड़छाड़ के आरोपी को अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े धोने और प्रेस करने की शर्त पर बेल दी थी। यह सेवा आरोपी को लगातार 6 महीने तक मुफ्त में देनी है। जज ने गांव के पंच-सरपंच को इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा था। 6 महीने पूरे होने पर दोषी को मुफ्त सेवा का प्रमाण पत्र लेकर कोर्ट में जमा करने का भी आदेश दिया गया था। आरोपी 20 साल का है और पेशे से धोबी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26