बीकानेर: वॉक पर निकलीं महिला-युवती पर कुत्तों का हमला

बीकानेर: वॉक पर निकलीं महिला-युवती पर कुत्तों का हमला

बीकानेर। कुत्तों ने एक महिला और युवती पर हमला बोल दिया। दोनों को सड़क पर गिरा दिया। फिर नोंच खाया। घटना मंगलवार पवनपुरी क्षेत्र की है। हादसे में दोनों को चोटें आईं हैं। ये पूरी घटना सामने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पवनपुरी कॉलोनी के सेक्टर चार में एक युवती और एक महिला टहलने निकली थी। सामने से आ रहे आवारा कुत्तों ने पहले भौंकना शुरू किया। इनमें एक कुत्ते ने युवती पर सामने से हमला कर दिया। साथ की महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया। तभी दूसरी तरफ से एक और कुत्ता आया। इसने युवती के कपड़े दांत में पकड़कर खींच लिए। इससे महिला असंतुलित होकर गिर पड़ी।उसे पहले से पकड़कर बचाने की कोशिश कर रही महिला भी उसके साथ ही सड़क पर औंधे मुंह गिर गई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |