गृह क्लेश को लेकर महिला ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Khulasa Online गृह क्लेश को लेकर महिला ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Khulasa Online

गृह क्लेश को लेकर महिला ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चूरू। गृह क्लेश के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। महिला ने जहर खाकर अपने बेटे को सूचना दी। जिसके बाद बेटा घर पहुंचा। उसने अपने मामा की सहायता से अपनी मां को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। कॉन्स्टेबल ने घटना की जानकारी संबंधित पुलिस थाने में भी दे दी है। कॉन्स्टेबल ने बताया कि महिला के ससुराल में उसकी सास, पत्नी और ननद उसको परेशान करते हैं। आए दिन घर में उसके साथ क्लेश करते रहते हैं। मंगलवार दोपहर भी उसे परेशान किया। जिससे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी को 27 साल हो चुके हैं। ससुराल के लोग उसको काफी परेशान करते हैं। उसके पति नरेगा में मेट का कार्य करता है। जहर खाकर दूसरी जगह काम करने वाले अपने बेटे को कॉल किया। जिसको उसने जहर खाने की बात बताई। तभी बेटे ने वहां से आकर अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26