
बीकानेर/ दूसरी शादी करवाने की सूचना मिलते ही पत्नी का अपहरण, पति पर लगाया आरोप






खुलासा न्यूज, बीकानेर। धमकी देकर विवाहिता का अपहरण करने का मामला सामने आया है। यह घटना नागौर के हवाई पट्टी के पास तेली नाड़ा इलाके की बताई जा रही है। नोखा के श्रवणराम और अन्य युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में महिला थाने में आईपीसी की धारा 366 व 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। वृत्ताधिकारी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। खुलासा न्यूज से बातचीत में विनोद कुमार ने बताया कि नोखा के बीकासर गांव निवासी श्रवणराम की शादी नागौर में हुई थी। पिछले काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में पत्नी अपने पीहर आई हुई थी। प्रथम दृष्टया सूचना मिली है कि पीहर पक्ष वाले विवाहिता की दूसरी शादी करवाना चा रहे थे। ऐसी सूचना मिलते ही पति श्रवणराम अपने साथियों के साथ कैम्पर में सवार होकर आए और विवाहिता को जबरन उठाकर ले गए। उन्होंने बताया कि पति पर आरोप लगाया गया है, अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा कि विवाहिता का किसने और क्यों अपहरण किया है।


