बीकानेर/ पति ने किया अप्राकृतिक मैथून, ससुर ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज - Khulasa Online बीकानेर/ पति ने किया अप्राकृतिक मैथून, ससुर ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज - Khulasa Online

बीकानेर/ पति ने किया अप्राकृतिक मैथून, ससुर ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दहेज लोभियों द्वारा महिलाओं के साथ धन के चक्कर में अत्याचार करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। इस सम्बंध में महिला थाने में परिवादिया ने कांता खतूरिया कॉलोनी निवासी मोहित पूनियां,राजेश कुमार,गायत्री,स्नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ए-155 कांता खतूरियां कॉलोनी की है। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया। पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज की मंाग केा लेकर आए दिन मारपीट करते थें। दहेज मेंं कभी कुछ कभी कुछ मांग करते थें। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने उसका स्त्रीधन हड़प लिया। इस दौरान पीडि़ता के पति ने पीडि़ता के साथ अप्राकृतिक मैथून किया और ससुर ने भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मुकदमा शिवा बस्ती गंगाशहर की निवासी पूजा टांक ने अक्षय गहलोत,हरीप्रकाश,शोभा निवासी छबीली घाटी के खिलाफ दर्ज करवाया है। घटना पीपल के गट्टे के पास छबीली घाटी की है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसके शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थें। इसी के चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और स्त्रीधन हड़प लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26