विवादों में दीपिका पादुकोण:एक्ट्रेस ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़ों की नीलामी की - Khulasa Online विवादों में दीपिका पादुकोण:एक्ट्रेस ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़ों की नीलामी की - Khulasa Online

विवादों में दीपिका पादुकोण:एक्ट्रेस ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़ों की नीलामी की

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, दीपिका अपने चैरिटी फाउंडेशन द लिव लव लाफ फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए कुछ कपड़ों की नीलामी कर रही हैं। इस नीलामी में वे कपड़े शामिल हैं, जिन्हें दीपिका अलग-अलग मौकों पर पहन चुकी हैं। अब इनमें से कुछ कपड़ों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दीपिका ने जो 2 कुर्ते ऑक्शन के लिए दिए हैं, उन्हें वे उन मौकों पर पहन चुकी हैं जिन्हें कोई याद नहीं रखना चाहता।

सोशल मीडिया पर फूटा फैन्स का गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया कि नीलामी के लिए दिया गया लखनवी कुर्ता दीपिका ने तब पहना था, जब वे एक्ट्रेस जिया खान के फ्यूनरल में गई थीं। इसी में दिया गया दूसरा कुर्ता उन्होंने तब पहना था, जब वे 2013 में प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के निधन के बाद हुई प्रेयर मीट में पहुंची थीं।

नाराज यूजर्स ने कहा- हद है दीपिका!
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, मैं बहुत हैरान हूं। मेरी फेवरेट दीपिका पादुकोण ने 2013 के कुछ कपड़ों को ऑक्शन करने का फैसला लिया है जिन्हें उन्होंने 2013 में दो फ्यूनरल इवेंट पर पहना था। हद है!

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘भला कौन पुराने, सेकंड हैंड कपड़े और जूती खरीदेगा। इससे अच्छा आप उन्हें बेचने के बजाए किसी जरुरतमंद को दे देतीं, क्लासलेस। प्लीज ये कहकर इसे जस्टिफाई नहीं कीजिएगा कि आप चैरिटी के लिए ऐसा कर रही हैं, आप जारा ब्रांड की 10-15 साल पुरानी जूतियां और ऑर्डिनरी ब्रांड के पुराने कपड़े तो दोबारा नहीं बेच सकते। इसे अपने घर में काम करने वालों या जरूरतमंदों को ही दे देतीं।’

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26