बीकानेर/ पति व जेठ करते है अवैध हथियारों की तस्करी, गांजा भी बेचते है, पीडि़ता ने थाने में सुनाया दुखड़ा - Khulasa Online बीकानेर/ पति व जेठ करते है अवैध हथियारों की तस्करी, गांजा भी बेचते है, पीडि़ता ने थाने में सुनाया दुखड़ा - Khulasa Online

बीकानेर/ पति व जेठ करते है अवैध हथियारों की तस्करी, गांजा भी बेचते है, पीडि़ता ने थाने में सुनाया दुखड़ा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। मेरे पति व जेठ अवैध हथियारों की तस्करी है। इ तना ही नहीं अवैध रूप से गांजा भी बेचते है। इस आशय को लेकर एक पीडि़ता लूनकरणसर थाने पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया। पीडि़ता ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसके पीहर से भी लाखों रूपए दहेज रूपी मांगे, जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो उसे घर से बेघर कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट से पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
प्रार्थिया ने लूणकरणसर थाने में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने दीपक राव,मदन पंवार,शारदा,सुनिल,कांता,विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई। जिसके बाद आरोपी कुछ समय तक तो ठीक ढग़ से बर्ताव करते रहे। लेकिन करीब 6 माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए दहेज के रूप में दो लाख रूपए लाने की मांग की। प्रार्थिया ने ससुराल पक्ष वालों को कहा कि मेरे पिता की इतनी हैसियत नहंी लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसे लगातार इसी तरीके से परेशान करते रहते थें और बाद में मारपीट कर वहां से निकाल दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2021 को उसके भाई की शादी हुई तो ससुराल पक्ष के लोग आए तो पंचायती भी की। लेकिन ससुराल पक्ष वालों को जैसे-तैसे मनाकर उनके साथ प्रार्थिया को भेजा। आरोपियों ने अपनी हठधर्मिता फिर भी नहीं छोड़ी और प्रार्थिया के साथ मारपीट की। जिसके बाद प्रार्थिया वहां से आ गयी। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति और जेठ हथियारों की तस्करी करते है और अवैध रूप से गांजा भी बेचते है। कई मर्तबा आरोपियों ने उसे चाकू और हथियार दिखाकर डराया ओर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26