वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत : भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा - Khulasa Online वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत : भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा - Khulasa Online

वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत : भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

खुलासा नेटवर्क। टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भारत की जीत के हीरो रहे। विराट 166* रन की पारी खेलते हुए करियर का 46वां वनडे शतक जमाया। वहीं, शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर रोका। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब चुकता किया
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी। अब भारत ने विराट की दमदार परी के दम पर विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को बेहद मामूली स्कोर पर समेट दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26