
मौसम विभाग से आई बड़ी खबर: बीकानेर सहित इन जिलों में होगी बारिश






जयपुर। प्रदेश में सर्दी जोर पकडऩे लगी है। गुरुवार को प्रदेश में 17 जगहों पर रात का पारा 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इनमें चार जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री के पास दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में सर्दी जोर पकडऩे लगी है। गुरुवार को प्रदेश में 17 जगहों पर रात का पारा 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इनमें चार जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री के पास दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का पारा 13 डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रात का पारा सामान्य से कम रहेगा।
21 और 22 अक्टूबर को होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 2 दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद सर्दी और बढऩे लग जाएगी। विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर को बीकानेर और जोधपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 अक्टूबर को अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिवाली से पहले ठंड बढऩे की आशंका है।


