बीकानेर से बडी खबरः केन्द्रीय कारागृह मे बडी संख्या मे कैदी बैठे भूख हड़ताल पर, जेल प्रशासन मे मची खलबली - Khulasa Online बीकानेर से बडी खबरः केन्द्रीय कारागृह मे बडी संख्या मे कैदी बैठे भूख हड़ताल पर, जेल प्रशासन मे मची खलबली - Khulasa Online

बीकानेर से बडी खबरः केन्द्रीय कारागृह मे बडी संख्या मे कैदी बैठे भूख हड़ताल पर, जेल प्रशासन मे मची खलबली

बीकानेर। बीछवाल केन्द्रीय कारागृह में बड़ी संख्या में कैदी भूख हड़ताल पर बैठ हैं। दरअसल पूरा मामला मंगलवार को जेल में हुई दो गुटों की लड़ाई के बाद उपजा। जिसके बाद जेल प्रशासन ने जेल में संघन तलाशी अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में कैदियों के पास मोबाइल मिले। जिसके बाद कैदी भूख हड़ताल पर चले गये। जेल अधीक्षक आर अनंतेश्वर के अनुसार कैदी भूख हड़ताल पर बैठे है।  उन्होंने बताया कि मंगलवार को जेल में कैदियों के दो गुट में मारपीट हो गई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने सख्ताई करते हुए तलाशी शुरू। इस दौरान कैदियों के पास मोबाइल फोन मिले। जिसमें नौ कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कैदियों से समझाईश की जा रही है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26