राज्य कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर: दिपावली पर मिले सकता है बड़ा उपहार

राज्य कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर: दिपावली पर मिले सकता है बड़ा उपहार

जयपुर। केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ गया है। चुनाव आयोग से मंजूरी के बाद जल्द ही इनके लिए आदेश जारी होंगे।केन्द्र सरकार ने इसी सप्ताह कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की, जिसकी तर्ज पर राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों को केन्द्र के समान डीए देने के लिए प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है। इससे अब डीए 42 से बढक़र 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके दायरे में 8 लाख कर्मचारी और साढ़े चार लाख पेंशनर आएंगे।
इन कर्मचारियों को जुलाई से अब तक के डीए की राशि के भुगतान के बारे में अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है। उधर, बताया जाता है कि बोनस भी केन्द्र सरकार की तर्ज पर दिया जाएगा। अधिकतम सात हजार वेतन के हिसाब से 30 दिन के वेतन के समान अधिकतम 6774 रुपए बोनस मिल सकता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |