एडवोकेट गोवर्धन सिंह की रिहाई को लेकर आई बड़ी खबर - Khulasa Online एडवोकेट गोवर्धन सिंह की रिहाई को लेकर आई बड़ी खबर - Khulasa Online

एडवोकेट गोवर्धन सिंह की रिहाई को लेकर आई बड़ी खबर

बीकानेर. हाईकोर्ट एडवोकेट गोवर्धन सिंह की मामले में नया मोड सामने आया है। गुरुवार सुबह भारी पुलिस जाब्ते के साथ सुबह पुलिस ने गोवर्धनसिंह को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गोवर्धनसिंह को 4 मई तक पुलिस कस्टडी में देने के आदेश दिए है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, वकील व अन्य लोग मौजूद थे।
हाईकोर्ट एडवोकेट गोवर्धनसिंह को बुधवार को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिविल वर्दी में पुलिसकर्मियों ने गोवर्धन सिंह को जयपुर हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के घटनाक्रम को एडवोकेट गोवर्धन सिंह ने अपने फेजबुक पेज पर लाइव भी किया है। जिसमें सिविल वर्दी में मास्क पहने पुलिसकर्मी गोवर्धन सिंह को गिरफ्तार कर ले जाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान गोवर्धन सिंह पुलिस वालों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे है कि आखिर वे किस मामले में व बिना किसी नोटिस के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर रहे है। कुछ ही देर बाद गोवर्धन सिंह के फेसबुक पेज पर यह भी आशंका जताई गई है कि गहलोत पुलिस गोवर्धन सिंह का फर्जी एनकाउंटर भी कर सकते है। उसके बाद शाम को पुलिस ने गोवर्धनसिंह की गिरफ्तारी की। शाम को एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोर्ट से स्टे आदेश हटने की कॉपी मिलने के बाद ही गोवर्धनसिंह को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 2020 में महिला अधिकारी संध्या यादव ने अधिवक्ता गोवर्धनसिंह के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर हाईकोर्ट में स्टे चल रहा था जो आज हट गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26