
बोर्ड की परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े 6 प्रश्न पूछे , मंत्री कल्ला बोले-सरकार का नहीं दखल, सियासत गरमाई





बोर्ड का अधिकार है प्रश्न पत्र तैयार करना
प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक ऑटोनॉमस बॉडी है। प्रश्न पत्र तैयार करना बोर्ड का अधिकार होता है। इसमें सरकार का कोई दखल नहीं रहता है।
स्टूडेंट्स से परीक्षा में पूछे गए ये सवाल
-1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी?
-कांग्रेस की सामाजिक एवं विचारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
-भारत में प्रथम तीन आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा?
-कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व इसका क्या जनादेश मिला? विवेचना कीजिए।
-आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुर्न स्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
-गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था?

