अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - Khulasa Online अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - Khulasa Online

अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

बीकानेर. सदर थाना पुलिस ने गाजसर तिराहे पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बाइक पर आ रहे थे। पुलिस अवैध हथियार और बाइक जब्त कर आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सदर पुलिस के अनुसार बीकानेर रेंज आईजी की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत गांव सेहला निवासी दीपक नाई 22 और प्रवीण मेघवाल 21 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया की रविवार को गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार सहित बाइक से आ रहे हैं। जिस पर दोनों आरोपियों को बाइक पर अवैध हथियार देसी पिस्टल बिना लाइसेंस के परिवहन करता हुआ पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हथियार और बाइक जब्त कर ली है। आरोपियों से अवैध हथियार की खरीद.फरोख्त के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल नवीन कुमारए सरजीत सिंह और रमाकांत साइबर सेल का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26