जेल से गिरफ्तार किया हथियार सप्लायर को, नाबालिग को बेची पिस्टल - Khulasa Online जेल से गिरफ्तार किया हथियार सप्लायर को, नाबालिग को बेची पिस्टल - Khulasa Online

जेल से गिरफ्तार किया हथियार सप्लायर को, नाबालिग को बेची पिस्टल

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन हथियार सप्लायर को दबोच लिया है। अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस को कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। पिछले दिनों एक नाबालिग को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब हथियार सप्लायर को पकड़ा गया है। आश्चर्य की बात है कि उसकी उम्र भी महज 22 साल है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चल रहे अभियान में हथियारों की लगातार धरपकड़ हो रही है। इसी के तहत पिछले दिनों कोटगेट थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने नाल के पास स्थित गांव जयमलसर के सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह जाति राजपुत से हथियार खरीदा है। सुरेंद्र सिंह अभी बीकानेर में नत्थूसर गेट के रामदेव मंदिर के पास रहता है। उसे पकड़ा तो आश्चर्य हुआ कि महज 22 साल का युवक बीकानेर में हथियार बेच रहा है। उससे अब ये पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग के अलावा और किसे हथियार बेचा था। सुरेंद्र सिंह पहले से गिरफ्तार था, उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। अब कुछ और हथियार के शौकीन पुलिस के सामने आ सकते हैं। इस गिरफ्तारी में कोटगेट थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के साथ ही हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, सुभाष व संपतलाल की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26