संविदा शिक्षक पद के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने एक और मौका

संविदा शिक्षक पद के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने एक और मौका

खुलासा न्यूज बीकानेर। राजस्थान के सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल्स में संविदा पर 14 हजार से ज्यादा संविदा टीचर्स को नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। जिन चयनित केंडिडेट्स को अपने रिकार्ड का वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे केंडिडेट्स 12 से 14 जून तक अपना वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद भी वेरिफिकेशन नहीं करवाने वाले केंडिडेट्स अयोग्य हो जाएंगे। विभाग ने सहायक अध्यापक लेवल फर्स्ट, सहायक अध्यापक लेवल सेकेंड के लिए पिछले दिनों सूची बनाई थी। इसमें लेवल फर्स्ट में गैर अनुसूचित जाति क्षेत्र के 7 हजार 967, अनुसूचित क्षेत्र के 938, लेवल सेकेंड अंग्रेजी, विज्ञान व गणित में समान रूप से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2430, अनुसूचित क्षेत्र के 134 केंडिडेट्स का चयन किया। ऐसे में कुल 14 हजार 33 केंडिडेट्स का चयन हुआ है। विभाग की वेबसाइट  www.education.rajasthan.gov.in/secondary पर कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसी कट ऑफ लिस्ट में आने वाले केंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना था। बड़ी संख्या में टीचर्स ने वेरिफिकेशन नहीं करवाया। चयनित केंडिडेट्स को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपने डॉक्यूमेंट लेकर उपस्थित होंगे। अगर 14 जून तक ऐसा नहीं किया तो केंडिडेट्स अपने चयन की उपयोगिता खत्म कर देंगे। इसके बाद केंडिडेट्स अयोग्य घोषित हो जाएंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |