क्षत्रिय ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा - Khulasa Online क्षत्रिय ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा - Khulasa Online

क्षत्रिय ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

बीकानेर. क्षत्रिय ट्रस्ट एवं क्षत्रिय सभा के संयुक्त अध्यक्ष केपीसिंह सिसोदिया ने क्षत्रिय ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया है। क्षत्रिय सभा एवं क्षत्रिय ट्रस्ट के सम्भागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि सिसोदिया ने बबरु भान सिंह हाड़ला, सम्पतसिंह राजावत, मोहनसिंह नाल, भंवरसिंह बिलोचिया, राजेन्द्रसिंह किलचु, महावीरसिंह पंवार एवं ईश्वरसिंह चनाणा को सदस्य मनोनीत किया गया है। उपस्थित सभी क्षत्रिय बन्धुओं ने सर्वसम्मति से कार्यानुभव एवं कुशलता को देखते हुए बजरंगसिंह रॉयल को क्षत्रिय सभा एवं क्षत्रिय ट्रस्ट का संयुक्त संरक्षक मनोनीत किया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह नोखड़ा, उपाध्यक्ष जगमालसिंह पायली, भंवरसिंह उदट, एड रघुवीरसिंह सेरूणा, विजयसिंह खारा, जालमसिंह सूरजनियावास, नन्दलाल सिंह शेखावत, हेमसिंह मोकलसर, सरपंच मनोहरसिंह सियाणा, तेजुसिंह मेहलिया, देवेंद्रसिंह सारोठिया, लक्ष्मण सिंह सियाणा सहित कई मुख्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26